📘 अध्याय – 2 : गर्भावस्था (Pregnancy)
परिभाषा (Definition):
गर्भावस्था वह अवस्था है जो गर्भाधान (Conception) से लेकर प्रसव प्रक्रिया (Labour) के प्रारंभ तक की अवधि को दर्शाती है।
- गर्भावधि: लगभग 9 महीने / 40 सप्ताह / 280 दिन
- गर्भावस्था को तीन त्रैमासिक (Trimester) में बाँटा गया है:
त्रैमासिक | अवधि |
---|
प्रथम (1st) | 0 से 12 सप्ताह |
द्वितीय (2nd) | 13 से 28 सप्ताह |
तृतीय (3rd) | 29 से 40 सप्ताह |
📅 प्रसव की संभावित तिथि (EDD) की गणना – Naegele’s Formula
EDD = Last Menstrual Period (LMP) + 7 दिन – 3 महीने + 1 वर्ष
🔄 गर्भावस्था में शरीर में परिवर्तन (Physiological Changes):
1. पाचन तंत्र में परिवर्तन (Gastrointestinal Changes)
- भूख सामान्य या बढ़ जाती है।
- अजीब चीजें खाने की इच्छा (Pica) – जैसे मिट्टी, चॉक।
- मुंह – मसूड़े मुलायम और सूजे हुए होते हैं (Epulis Gravidarum)।
- जी मिचलाना और उल्टी (Nausea & Vomiting) प्रोजेस्ट्रोन के कारण।
2. श्वसन तंत्र में परिवर्तन (Respiratory System Changes)
- नाक और गले की झिल्लियों में सूजन व रक्तसंचार बढ़ता है।
- Diaphragm ऊपर उठता है।
- साँस की दर और ऑक्सीजन खपत बढ़ती है।
- सांस फूलने की शिकायत – Dyspnea of Pregnancy।
3. त्वचा में परिवर्तन (Skin Changes)
- Hyperpigmentation – निपल, एरियोला, चेहरे, पेट (Linea Nigra) पर।
- Chloasma/Melasma – चेहरे पर गर्भावस्था के दौरान होने वाले धब्बे।
- Striae Gravidarum – खिंचाव के निशान पेट, जांघों, स्तनों पर।
- Palmar Erythema & Spider Angioma – हथेलियों पर लालिमा, रक्तव्रिकाओं का उभार।
4. स्तनों में परिवर्तन (Breast Changes)
- आकार में वृद्धि।
- निपल और एरियोला गहरे रंग के हो जाते हैं।
- Montgomery tubercles का विकास।
- 12वें सप्ताह से पीला गाढ़ा स्त्राव (Colostrum)।
5. मूत्र जनन तंत्र में परिवर्तन (Urinary System)
- बार-बार पेशाब की इच्छा (Frequency of Micturition)।
- GFR (Glomerular Filtration Rate) में 50% वृद्धि।
- UTI का खतरा बढ़ जाता है।
6. हृदय व रक्तसंचार तंत्र में परिवर्तन (Cardiovascular System)
- हृदय का आकार और Cardiac Output बढ़ता है।
- Heart Rate – 15-20 bpm अधिक।
- रक्तचाप सामान्य रहता है पर शुरुआती महीनों में घट सकता है।
7. रक्त में परिवर्तन (Hematological Changes)
घटक | सामान्य महिला | गर्भवती महिला | परिवर्तन |
---|
Blood Volume | 4000 ml | 5500 ml | ↑ |
Plasma Volume | 2500 ml | 3750 ml | ↑ |
RBC Volume | 1400 ml | 1750 ml | ↑ |
Hb | सामान्य | थोड़ा घटता है | ↓ |
ESR | 10 mm/hr | 40 mm/hr | ↑ |
WBC | थोड़ा बढ़ता है | – | ↑ |
8. अंतःस्रावी परिवर्तन (Endocrine Changes)
- थायरॉइड ग्रंथि आकार में 15% बढ़ती है।
- HCG, HPL, Estrogen, Progesterone, Relaxin – मुख्य हार्मोन सक्रिय होते हैं।
📊 महत्वपूर्ण गर्भावस्था हार्मोन (Pregnancy Hormones)
हार्मोन | स्त्रोत | कार्य |
---|
HCG (Human Chorionic Gonadotropin) | Trophoblast | Corpus luteum को बनाए रखना। |
HPL (Human Placental Lactogen) | Placenta | इंसुलिन प्रतिरोध, भ्रूण को ग्लूकोज़ सप्लाई। |
Estrogen | Placenta | यूटेरस वृद्धि, रक्त आपूर्ति में वृद्धि। |
Progesterone | Corpus luteum → Placenta | यूटेरस को संकुचन से रोकना। |
Relaxin | Corpus luteum, Placenta | गर्भाशय और गर्भाशय ग्रीवा को ढीला करना। |
⚖️ वजन में वृद्धि (Weight Gain in Pregnancy)
- कुल सामान्य वृद्धि: 10-12 किलोग्राम
घटक | औसत वजन (किग्रा) |
---|
भ्रूण (Fetus) | 3.0 |
गर्भाशय, अम्नियोटिक तरल, प्लेसेंटा | 1.5 – 2.0 |
स्तन | 1.0 |
वसा, प्रोटीन संचय | 3.5 |
रक्त मात्रा, ऊतक द्रव | 2.0 – 3.0 |
Kritika Group Of College, Bareilly